सड़क हादसा एक की मौत दो घायल.

गिरीडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरीडीह : गिरिडीह जिले के निमियाघाट थाना अंतर्गत हेट नगर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में कार चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि कार में सवार एक महिला और एक पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि 2 बच्चे को खरोच तक नहीं लगा।

बता दें कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के हेठनगर के समीप मंगलवार की देर शाम एनएच 2 पर अज्ञात जेसीबी और कार की टक्कर में कार में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, और एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सहायता से पुलिस ने घायलों को डुमरी रेफरल पहुँचाया जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया गया। कार में सवार सभी एक ही परिवार के है। मृतक धनबाद में चालक हवलदार के पद पर कार्यरत थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुरेंद्र कुमार राय अपने भाई जितेंद्र राय और इनकी पत्नी पिंकी देवी के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से बक्सर से मैथन जा रहे थे। इसी दौरान हेठनगर के समीप एक अज्ञात जेसीबी मशीन से कार की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में सुरेंद्र राय 52 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई और जितेंद्र राय व पिंकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now