20210207 145650

एयरपोर्ट कराटे क्लब में एक दिवसीय कराटे बेल्ट ग्रेडेशन प्रोग्राम संपन्न.

राँची : इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखण्ड की ओर से एक दिवसीय कराटे बेल्ट टेस्ट का आयोजन आज दिनांक 7 फरवरी 2020 रविवार को एयरपोर्ट कराटे क्लब हिनू में किया गया। जिसमे सभी शाखाओं से 40 बच्चों ने इस बेल्ट ग्रेडिंग में भाग लिया था, यह कार्यक्रम मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई मोहम्मद इबरार कुरैशी के देख रेख में संपन्न हुई। बच्चो का बेल्ट टेस्ट लेने में सह-प्रशिक्षक हिमांशु कुमार ओवैस अरफ़ात आरती कुमारी का भी बहुत बड़ा सहयोग रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बेल्ट ग्रडेशन में 19 खिलाडी सफल हुए. सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में अंशु किस्पोट्टा, ओमैर अरफ़ात, अस्मा नज़्मी सभी ग्रीन से पर्पल बेल्ट के लिए, आयुष रंजन, राधिका कुमारी ऑरेंज से ग्रीन बेल्ट के लिए अभिषेक कुमार गुप्ता, आकांक्षा गुप्ता, अक्षरा आनंद, अक्षय आनंद, उज्जवल गुप्ता, वर्षा खलखो येलो से ऑरेंज बेल्ट के लिए, नवनीत मिश्रा, अनस कफील, आफ्नान कफील, एम्.डी. अयान, अक्षम जैन वाइट से येलो बेल्ट के लिए किंजल वर्मा, एम्•डी• अमिश सभी स्मॉल ग्रुप वाइट से येलो बेल्ट के लिए शामिल है।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सुलेन्द्र कुमार, अजित कुमार, सोनू साहू, नूर खान, लक्ष्मी कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल कुमारी मौजूद थी।

Share via
Share via