20210123 190819

गोविंदपुर साहेबगंज मार्ग पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल.

जामताड़ा : गोविंदपुर साहेबगंज हाईवे में जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना गांव के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा पहुंचाया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आसीन किस्कू अपने घर रूपाईडीह गांव से मोटरसाइकिल लेकर दोस्त के घर रामपुर जा रहा था । उसी दौरान बेना ओवर ब्रिज के पास सड़क क्रॉसिंग करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा लाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via