VideoCapture 20210319 171717

भाजपा युवा मोर्चा के आज संगठनात्मक बैठक हुई.

जामताड़ा : भाजपा युवा मोर्चा के आज संगठनात्मक बैठक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनूप पांडे के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष किसलय तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं संग इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति बीरेंद्र मंडल, मोर्चा के पद्रेश महा मंत्री मनीष दुबे, सोमनाथ सिंह और किशोर झा मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बैठक के दौरान किसलय तिवारी ने कहा की जिले में आज युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक हो रही है इस बैठक में यह निर्णय लिया जा रहा है कि कैसे हमारा बूथ स्तर तक कैसे मजबूत हो इस पर चर्चा हो रही है। साथ ही उन्होनें इस बैठक के माध्यम से हेमंत सोरेन सरकार को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि राज्य में लूटने वाले और ठगने वाले सरकार बनी है जो युवाओं को ठगकर सरकार बनाई है। चुनाव पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा था कि पांच लाख बेरोजगारों को रोजगार देंगें या बेरोजगारी भत्ता देंगें पर अब इसका उलट काम कर रही है। न रोज़गार मिला और न ही बेरोजगारी भत्ता सिर्फ प्रशिक्षित बेरोजगारों को भत्ता दे रहें हैं।

जामताड़ा, कार्तिक सिंह

Share via
Share via