भाजपा कैंट मंडल रामगढ़ की कार्यसमिति बैठक हुई कार्यकर्ताओ को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया

Share
Link copied

रामगढ़।
भाजपा कैंट मंडल रामगढ़ की कार्यसमिति बैठक हुई कार्यकर्ताओ को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गयासाहू धर्मशाला में कैंट मंडल रामगढ़ की कार्यसमिति बैठक शुक्रवार हुई।
बैठक की अध्यक्षता शिवकुमार महतो और मंच संचालन ऋषिकेश सिंह ने किया। बैठक में उपस्थित भाजपा के वरिष्ट उपाध्यक्ष सह कैंट मंडल प्रभारी के रूप में राजू चतुर्वेदी एवं पालक डॉ.संजय सिंह उपस्थित हुए।
कार्यसमिति बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पालक डॉ. संजय सिंह ने कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की शक्ति है, जिसके कारण आज भाजपा ने विश्व की सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं वाली पार्टी बनने का गौरव हासिल किया है।कैंट मंडल प्रभारी राजू चतुर्वेदी ने सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति लेते हुए कैंट मंडल के पिछले दो कार्यक्रमों में अव्वल आने पर बधाई दी।

इन्हे भी पढ़े : नक्सलियों के पस करोड़ों की संपत्ति होने की जानकारी पुलिस मुख्यालय ने सभी जिले के सम्बंधित एसपी को दिया, जाने किस नक्सलि के पास कितनी है सम्पति !
भाजपा कैंट मंडल रामगढ़ की कार्यसमिति बैठक हुई कार्यकर्ताओ को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया

मंच पर उपस्थित प्रो.संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को अनुसासन का पाठ पढ़ाया। बताया कि भाजपा एक अनुशासित कार्यकर्ताओं का संगठन है। आज भाजपा दो सीट से तीन सौ तीन सीट लेकर बहुमत की सरकार बनाने में कामयाब हुई है।मंडल अध्यक्ष शिवकुमार महतो ने कहा की आपसी समन्वय बिठाते हुए ही किसी बड़ी उपलब्धि को हासिल किया जा सकता है। हर कार्यकर्ता खुद में एक शक्ति है, जिसके एकत्र होने के बाद विजयी सुनिश्चित होती है।
भाजपा कैंट मंडल रामगढ़ की कार्यसमिति बैठक हुई कार्यकर्ताओ को अनुशासन का पाठ पढ़ाया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, महामंत्री छोटन सिंह, कोषाध्यक्ष दीनदयाल कुमार, वसूध तिवारी,मीडिया प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद,सत्यजीत चौधरी, सोसल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य विजय जायसवाल, सहदेव ठाकुर, धनंजय कुमार पुटूस,सुरेंद शर्मा, प्रो.आलोक कुमार,रविंद्र प्रसाद शर्मा, विनोद मिश्रा,ब्रजेश पाठक,नीता चक्रवर्ती, मोहन पाण्डे, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सूर्यवंश श्रीवास्तव, संतोष कुमार साह, सुशांत पांडे, शीतल सिंह,अभिषेक चौधरी, मिथलेश कुमार मंडल, विजय खटीक, विजय पाठक, कोषध्यक्ष नवरंजन राम, रवि गुप्ता,तरुण कुमार साहू, मल्लिका दत्ता, सत्यजीत सिंह, त्रिभुवन यादव, राजकुमार मुंडा,कुलजीत सिंह, मनोज जयसवाल, रमा मिश्रा,भगवान प्रसाद,सरोज सिंह, विनोद गोप, मंटू त्रिपाठी, अरविंद सिंह, संजय श्रीवास्तव, बैजनाथ सिंह, अंकित सिंह, संतोष गुप्ता, सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow