20250428 115940

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार का बड़ा एक्शन, 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर लगाया बैन, BBC की रिपोर्टिंग पर उठाए सवाल

भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें जियो न्यूज, डॉन न्यूज, समा टीवी, एआरवाई न्यूज, बोल न्यूज, रफ्तार, सुनो न्यूज, जीएनएन, उजैर क्रिकेट, द पाकिस्तान रेफरेंस, रज़ी नामा, समा स्पोर्ट्स, मुनीब फारूक, उमर चीमा, अस्मा शिराज़ी और इरशाद भट्टी जैसे प्रमुख चैनल और व्यक्तिगत हैंडल शामिल हैं। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 लोग मारे गए थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

IMG 20250428 WA0007

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन चैनलों पर भारत, भारतीय सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ, सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया। इन चैनलों के कुल 63.08 मिलियन सब्सक्राइबर थे। सरकार ने बीबीसी को भी पहलगाम हमले की कवरेज में आतंकवादियों को “मिलिटेंट” कहने को लेकर पत्र लिखा है।

Share via
Share via