20251114 150831

पाकुड़ पुलिस ने सोलागडिया गोलीकांड के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, पिस्टल और कारतूस बरामद

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने ग्राम सोलागडिया में 27 अक्टूबर 2025 को हुई गोलीबारी की घटना में संलिप्त तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उनकी निशानदेही पर एक 7.65 एमएम पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, घटना में घायल हुए कासिम अंसारी के बयान पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 275/2025 दर्ज किया गया था, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 109(1)/61(2) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27/35 के तहत मामला दर्ज हुआ। कांड के उद्भेदन के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

बरामद हथियार के संबंध में पाकुड़ नगर थाना में नया कांड संख्या 288/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए/26/35 लागू की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है, जबकि शेष फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Share via
Share via