20260203 160734

पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हुसैनाबाद में 8.6 किलो गांजा के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, तीन महिलाएं भी शामिल

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता जारी है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला स्थित मधुशाला रोड पर गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 8.6 किलोग्राम गांजा सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को 2 फरवरी 2026 को सुबह करीब 11:50 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त इलाके में कुछ लोग अपने घरों में बड़ी मात्रा में गांजा छिपाकर अवैध खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना में उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, दुर्गा देवी और सबिता देवी के नाम शामिल थे।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) हुसैनाबाद श्री एस. मो. याकूब के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तीनों घरों की घेराबंदी कर बारी-बारी से सघन छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कुल 8.6 किलोग्राम गांजा जैसा पदार्थ बरामद हुआ, साथ ही गांजा पैक करने के लिए इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक पैकेट (लगभग 2 किलोग्राम), एक छोटा तांबे का तराजू और एक इलेक्ट्रिक वेइंग मशीन भी जब्त की गई। सभी सामान को विधिवत सील कर जप्त किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम उदय प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, अनीता देवी, दुर्गा देवी और सबिता देवी बताया जा रहा है। सभी का पलामू के हुसैनाबाद स्थित मधुशाला रोड के रहने वाले हैं।

इस मामले में हुसैनाबाद थाना में कांड संख्या 21/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 3(5) तथा NDPS एक्ट की धारा 20(b)(ii)(B), 25 और 29 के तहत कार्रवाई की गई है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों के खिलाफ पहले से ही हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 304/2021 (दिनांक 15.11.2021) में NDPS एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज है।

Share via
Share via