Parents outraged over student being beaten with a belt; sit-in protest at school gate.

निरसा नवोदय में रैगिंग का आरोप: 10वीं के छात्र की बेल्ट से पिटाई पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, स्कूल गेट पर धरना

Share
Link copied

Parents outraged over student being beaten with a belt; sit-in protest at school gate.

धनबाद/निरसा: धनबाद जिले के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और बेल्ट से मारपीट किए जाने के आरोप के बाद शुक्रवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना से नाराज अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

RKDF
Adv

प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों का आरोप है कि विद्यालय में छात्रों की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही बरती जा रही है। उनका कहना है कि इससे पहले भी विद्यालय में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, जिसे विद्यालय प्रबंधन ने पानी में डूबने की घटना बताया था। अभिभावकों का आरोप है कि उस मामले में भी कई सवाल अनुत्तरित रह गए थे। अब रैगिंग और मारपीट के नए आरोप सामने आने से अभिभावकों का आक्रोश और बढ़ गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद निरसा के बीडीओ इंद्र लाल ओहदार, एसडीपीओ और थाना प्रभारी विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई: बीडीओ

बीडीओ इंद्र लाल ओहदार ने कहा कि छात्र के साथ मारपीट के आरोप गंभीर हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अभिभावकों की प्रमुख मांगें

धरने पर बैठे अभिभावकों ने विद्यालय में रैगिंग पर पूरी तरह रोक लगाने, दोषी छात्रों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उनका कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Also Read : धनबाद : नवोदय छात्र के बाद झरिया में तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई, तीनों लापता

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।