Maoist Ajay Mahato, carrying a reward of Rs 25 lakh, arrested.

25 लाख का इनामी माओवादी अजय महतो गिरफ्तार, कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड दबोचा गया

Share
Link copied

Maoist Ajay Mahato, carrying a reward of Rs 25 lakh, arrested.

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए भाकपा (माओवादी) के स्पेशल एरिया कमेटी सदस्य अजय महतो उर्फ मोछु उर्फ अंजन दा उर्फ टाइगर उर्फ बुधराम उर्फ श्रीकांत उर्फ बासुदेव को गिरफ्तार कर लिया है। अजय महतो पर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह लंबे समय से सारंडा-कोल्हान क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों का प्रमुख संचालक और कई बड़े नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड माना जाता था।

RKDF
Adv
इसे भी पढ़ें
निरसा नवोदय में रैगिंग का आरोप: 10वीं के छात्र की बेल्ट से पिटाई पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, स्कूल गेट पर धरना
इसे भी पढ़ें

निरसा नवोदय में रैगिंग का आरोप: 10वीं के छात्र की बेल्ट से पिटाई पर फूटा अभिभावकों का गुस्सा, स्कूल गेट पर धरना

धनबाद/निरसा: धनबाद जिले के निरसा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 10वीं कक्षा के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और बेल्ट से…

वोटर लिस्ट से नाम कटने पर नहीं जाएगी नागरिकता, सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया भ्रम
इसे भी पढ़ें

वोटर लिस्ट से नाम कटने पर नहीं जाएगी नागरिकता, सुप्रीम कोर्ट ने दूर किया भ्रम

नई दिल्ली: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में नागरिकता संबंधी आशंकाओं के बीच सुप्रीम…

धनबाद : नवोदय छात्र के बाद झरिया में तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई, तीनों लापता
इसे भी पढ़ें

धनबाद : नवोदय छात्र के बाद झरिया में तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई, तीनों लापता

धनबाद: झारखंड के कोयलांचल क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में हुई दो भयावह घटनाओं ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया…

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी
इसे भी पढ़ें

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने जींद से दिखाई हरी झंडी

नई दिल्ली/जींद: भारत ने रेलवे के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचते हुए अपनी पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत कर दी है।…

पुलिस के अनुसार अजय महतो के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीणों की हत्या, आईईडी विस्फोट, सुरक्षाबलों पर घात लगाकर हमला, मुठभेड़, विस्फोटक लूट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, यूएपीए, आर्म्स एक्ट और सीएलए एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। वह संगठन के लिए आईईडी लगाने, हमलों की रणनीति तैयार करने, हथियार और विस्फोटक जुटाने तथा कैडरों के संचालन की जिम्मेदारी संभालता था।

कई चर्चित हमलों में रहा शामिल

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक अजय महतो का नाम पिछले छह वर्षों में झारखंड के कई बड़े नक्सली हमलों में सामने आया है। अप्रैल 2020 में गोईलकेरा के कुईड़ा चौक पर पुलिस मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण राजकिशोर गोप की हत्या और जुलाई 2020 में बरकेल स्थित वन विभाग कार्यालय को आईईडी से उड़ाने की घटना में उसकी संलिप्तता पाई गई थी।

मार्च 2021 में टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी जंगल में आईईडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हुए थे, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इसके अलावा कोबरा बटालियन और सीआरपीएफ के साथ कई मुठभेड़ों में भी उसकी सक्रिय भूमिका रही।

वर्ष 2022 से 2025 के दौरान टोंटो, गोईलकेरा, मेरालगढ़ा, तुम्बाहाका, तिरिलपोसी, मारंगपोंगा, राधापोड़ा और समठा क्षेत्र में हुए कई आईईडी विस्फोटों, सुरक्षाबलों पर हमलों और विस्फोटक लूट की घटनाओं में उसका नाम सामने आया। इन हमलों में कई जवान शहीद हुए और अनेक सुरक्षाकर्मी घायल हुए।

मार्च 2026 में मारंगपोंगा और किनबीर जंगल में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ तथा उसके बाद आईईडी विस्फोट में भी उसकी भूमिका सामने आई थी, जिसमें कोबरा 209 बटालियन के सहायक कमांडेंट और अन्य जवान घायल हुए थे।

संगठन को बड़ा झटका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अजय महतो की गिरफ्तारी से सारंडा, कोल्हान और गिरिडीह क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। फिलहाल उससे गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां उसके जरिए संगठन के अन्य सदस्यों, हथियारों की आपूर्ति श्रृंखला, आईईडी मॉड्यूल और माओवादी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग जुटाने में लगी हैं।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।