IMG 20201126 WA0098

जनता के सुख-दुःख में भागीदार बनना कार्यकर्ताओं का पहला लक्ष्य : सी पी सिंह.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : आज भाजपा सुखदेवनगर मंडल के नवमनोनित अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के मनोनयन पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नवमनोनित मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय को पुष्प गुच्छ एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सुखदेव नगर मंडल से महानगर भाजपा के कार्यालय मंत्री देवेंद्र शर्मा एवं पंडरा मंडल भाजपा के नवमनोनित अध्यक्ष सुबेश पांडेय का भी फुल-माला और पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित राँची के विधायक सी पी सिंह ने कहा कि महानगर भाजपा के सभी नवमनोनित पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों के कंधे पर संगठन की बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता जनता के बीच जाएँ और कोरोना काल के इस संकट के दौर में हमे आम जनता के सहयोग में भागीदार बनना है। उन्होंने कहा कि राँची की जनता के सुख-दुख में हमारा सहयोग हमारा पहला लक्ष्य होना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार जयसवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से हरेंद्र सिंह, राजेश प्रसाद, ललन सिंह, अशोक मिश्रा, प्रेमचंद प्रसाद, संजय रजक, इंद्रराज आनंद, राज श्रीवास्तव, संजीव चौधरी, राकेश शर्मा, मधुकांत सिंह, रविंद्र शर्मा, कुमार पुरेंद्र, रीत राज, सीमा मिश्रा, आनंद झा, उज्जवल मिश्रा, मनोज चौधरी, अखिलेश प्रसाद, हेमंत मोहंती आदि उपस्थित थे।

Share via
Share via