प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गरीबों की सबसे अधिक चिंता.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : भारतीय जनता पार्टी राँची महानगर जिला के तत्वावधान में आज नई श्रम सुधार कानून पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन महानगर भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में मजदूरों ने भाग लिया जिन्हें मंचस्थ नेताओं द्वारा नई श्रम सुधार कानून से अवगत कराया गया एवं सभी को श्रम सुधारों से जुड़े पंपलेट उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने किया।

मजदूरों को संबोधित करते हुए राँची विधायक सी पी सिंह ने कहा कि कृषि सुधार, नई शिक्षा नीति और अब श्रम सुधार कानून प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश के गरीबों के प्रति चिंता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कई दशकों तक कांग्रेस के लंबे शासन के बाद देश की गरीब जनता के हित में कई नये सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नये श्रम सुधारों से मजदूरों के जीवन स्तर में सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सभी जरूरत मंदों के जनधन खाते में 1000 हजार रुपये डाले जा रहे हैं जो अभी तक जारी है।

प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा ने मजदूरों को संगठित, असंगठित और स्वनियोजित कामगारों के लिए श्रम सुधारों के फायदे को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि लौकडाऊन के दौरान किसी भी राज्य के पास अपने राज्य से बाहर गए प्रवासी मजदूरों का कोई डाटा नही था जो अब नही होगा। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकारों को अपने राज्य के प्रवासी मजदूरों की चिंता करनी होगी। उन्होंने नई श्रम कानून से जुड़े और भी कई फायदे गिनाए।

महानगर अध्यक्ष के के गुप्ता ने कहा कि नई श्रम सुधार कानून के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार ने मजदूरों की आमदनी, स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता की है। उन्होंने कहा कि नई श्रम सुधारों से मजदूरों का जीवन सुरक्षित होगा। कार्यक्रम में कांके विधायक समरीलाल, प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन साहु, संजय जयसवाल, ललित नारायण ओझा ने भी अपने विचार रखे। संचालन राजू सिंह और धन्यवाद ज्ञापन वरुण साहु ने किया।

इससे पहले कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूरों को पार्टी का पट्टा एवं माला पहनाकर पार्टी में शामिल कराया गया एवं सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में अपनी आस्था जताई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुकेश सिंह, देवेंद्र शर्मा, सूर्यप्रभात, अनिता वर्मा, अरविंद सिंह पिंटू, सुबेश पांडेय, नीरज सिंह, दीपक लोहरा, ललन सिंह, उमेश यादव, राजेश प्रसाद, सोनू सिंह, रिंकू शाहदेव, रेणु सिंह, दिव्या साहु, सीमा मिश्रा, मोनिका कौर, नीलम चौधरी, अमित वर्मा,कुमार पुरेंद्र,रविंद्र शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow