Screenshot 2024 09 29 19 37 49

बड़कागांव थाना परिसर मे   दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न 

बड़कागांव थाना परिसर मे   दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न।

Screenshot 2024 09 29 19 37 49 739 com.whatsapp copy 1220x638

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे लगाए : इंस्पेक्टर।

 

बड़कागांव : दुर्गा पूजा को लेकर बड़कागांव थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता अंचलाधिकारी बालेश्वर राम एवं संचालन थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने किया। बैठक में उपस्थित पूजा समिति के सदस्यों से पूजा अखाड़े का कार्यक्रम की जानकारी ली गई। अध्यक्षता करते हुए अंचलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक एवं सौहार्द तरीके से मनायेंगे। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेन्द्र कुमार मंडल ने कहा कि भड़काऊ गाना नहीं बजयेंगें। हाईकोर्ट के आदेश अनुसार डीजे पर बैन है सभी अखाड़ा इस विशेष ध्यान रखेंगे।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि सभी परिजन आपने -आपने बच्चे को नशामुक्त रखें सभी लोग अपने बच्चों पर निगरानी रखें। सभी पंडालों में सीसीटीवी कैमरे जरूर लगाएं। हेलमेट अपने बच्चे को जरूर दें ताकि रोड एक्सीडेंट से बच सके। किसी भी प्रकार के घटना की जानकारी पुलिस को तुरंत दे। थाना प्रभारी कुंदनकंत बिमल ने कहा कि सरकार के गाइड लाइन का पालन करते हुए दूर्गा पुजा सम्पन्न कराने में पुजा समिति के सदस्य एवं भक्त गण सहयोग करेंगे। मौके पर प्रमुख फुलवा देवी,जिला परिषद सदस्य सुनीता देवी,उप प्रमुख बचन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, मुखिया संघ के सचिव बासुदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे, उपेंद्र प्रसाद गणेश साव, रितेश ठाकुर मुखिया प्रतिनिधि दीपक दास भाजपा पुर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो, अशोक महतो, रामसेवक सोनी,झमन प्रसाद, महेंद्र महतो,सरोज सोनी, ,बाबर खान, दर्शन महतो, रामधानी महतो, सुरेंद महतो, शिवशंकर उर्फ शिबू,हुलास प्रसाद, धर्मनाथ महतो, राजु राणा,पूजा अखाडा अध्यक्ष दिपक महतो, पकरी बरवाडीह विनोद कुमार, चट्टी विन्देश्वर दांगी उर्फ बिंदु, कृष्ण भार्गव, मनोज ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे। ज्ञात हो कि इस वर्ष थाना के समीप गुरु चट्टी के द्वारा भी दुर्गा पूजा की शुरुआत की जा रही है। इसके अलावा बड़कागांव डेली मार्केट, पंकरीबरवाडीह सांढ, महुगाईकला, हरली, अंबाजीत, गोंदलपुरा, बादम, सुकुलखपिया, नापोखुर्द में पूर्व से प्रतिमा स्थापित होती है।

Share via
Share via