धोनी IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्ते से बाहर! काफ स्ट्रेन के कारण धोनी की गैरमौजूदगी में CSK को बड़ा झटका
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के आगाज़ के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और धोनी के करोड़ों फैंस को निराशा हाथ लगी है। महेंद्र सिंह धोनी काफ स्ट्रेन (पिंडली में खिंचाव) की चोट से जूझ रहे हैं और टूर्नामेंट के शुरुआती दो सप्ताह तक मैदान पर नहीं उतर पाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शनिवार सुबह चेन्नई सुपर किंग्स ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। टीम ने कहा, “MS Dhoni वर्तमान में काफ स्ट्रेन की समस्या से रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इसके चलते वे TATA IPL 2026 के पहले दो सप्ताह मिस करने की संभावना है। धोनी को जल्द स्वस्थ होने की कामना!”
धोनी की यह चोट CSK के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है। उनका अनुभव, फिनिशिंग स्किल और विकेटकीपिंग टीम को कई मैचों में मैच-विनर साबित हुई है। बिना धोनी के CSK को शुरुआती मुकाबलों में संतुलन बनाए रखने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।
टीम प्रबंधन ने बताया कि धोनी की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर पूरा ध्यान दे रही है। फैंस को उम्मीद है कि धोनी जल्द ही पूरी तरह फिट होकर टीम के साथ जुड़ेंगे।

















