20201115 181816

गोली मार कर पीएलएफआई उग्रवादी की हत्या.

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह/शिवनंदन.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : बानो थाना क्षेत्र के जमतई में कल रात पीएलएफआई के उग्रवादी मदन मांझी की गोली मार कर हत्या अपराधियों ने कर दी। मृतक मदन बानो पीएलएफआई का हार्डकोर अपराधी था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मदन अपने किसी दोस्त के साथ बैठ कर शराब पी रहा था, उसी वक्त अज्ञात अपराधियों द्वारा उस पर फायरिंग की गई। गोली लगने से मदन गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में उसे ग्रामीणों ने ईलाज के लिए राउरकेला ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

इस मामले में पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तबरेज ने बताया कि मृतक मदन का 26 वर्षों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 1994 से 2019 तक गिरदा और बानो थाना में हत्या, लूट और उग्रवादी के छह मामले दर्ज है, यह बानो थाना का दागी भी था। पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। पुलिस कप्तान ने कहा कि गोलीकांड के बाद पुलिस गिरदा और आसपास के क्षेत्रों में गहन छापामारी कर रही है। जल्द हीं गोली चलाने वाला अपराधी पुलिस के शिकंजे में होगा।

Share via
Share via