20201023 093300

पीएम मोदी और राहुल गांधी बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बिहार चुनाव में आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है आज बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की चुनावी सभाएं आयोजित है. जाहिर है दोनों मंचों से एक दूसरे पर वार प्रतिवार देखनें को मिलेगा.

पीएम नरेंद्र मोदी की बिहार में आज तीन सभाएं सासाराम गया और भागलपुर में आयोजित की गई है. वहीं राहुल गांधी की भी दो चुनावी सभाएं हिसुआ पर कहलगांव में होगी.  प्रधानमंत्री की सासाराम और भागलपुर की जनसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मौजूद रहनें की सूचना है. पीएम के तीनों  रैलियों में एनडीए के सभी नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे. पीएम की रैली को लेकर पुलिस प्रशासन के साथ ही भाजपा और एनडीए ने पूरी तैयारी कर रखी है. वहीं राहुल गांधी की सभा में तेजस्वी यादव के साथ रहनें की खबर है. कांग्रेस नें भी सभी सभाओं की व्यवस्था के लिए पार्टी नेताओं की टीम बना रखी है, जिससे रैली में कोई समस्या न उत्पन्न हो.

Share via
Share via