20210212 202638

मोबाइल चोर का सरगना को पुलिस नें किया गिरफ्तार.

साहिबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हांथ लगी है। झारखंड के साहिबगंज से शुक्रवार को मोबाइल चोर के सरगना को अरेस्ट किया गया है। इसे महाराष्ट्र पुलिस और झारखंड पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर अरेस्ट किया गया है। साहिबगंज के प्यारपुर के रहने वाले आलम शेख नाम के इस अभियुक्त के पास से 2.5 लाख रुपए भी बरामद किया गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल 14 दिसंबर को महाराष्ट्री के भिवंडी के एक दुकान से आलम शेख अपने सहयोगियों के साथ 400 आई फोन मोबाइल चोरी कर साहिबगंज आ गया था। यहां इसने पश्चिम बंगाल के मालदा के रास्ते चोरी किए गए सभी मोबाइल को बांग्लादेश में बेच दिया। माहाराष्ट्र पुलिस इसे ट्रेस करते हुए झारखंड पहुंची थी।

Share via
Share via