केंद्रीय पहाड़िया आदिम जनजाति संघ का वार्षिक महाधिवेशन संपन्न.

केंद्रीय पहाड़िया आदिम जनजाति संघ का वार्षिक महाधिवेशन संपन्न.

दुमका :-अमर शहीद बाबा तिलका मांझी की 271 वीं जयंती के मौके पर इंडोर स्टेडियम में केंद्रीय पहाड़िया आदिम जनजाति संघ झारखंड प्रदेश का 26 वां वार्षिक महाधिवेशन गुरुवार की शाम इंडोर स्टेडियम में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमरेंद्र कुमार यादव ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाधिवेशन में 30 सूत्री प्रस्ताव पारित किया गया जिसे महामहिम राष्ट्रपति महोदय को भेजा जाएगा। महाधिवेशन में संघ के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अमरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि आज भी पहाड़िया समाज की स्थिति दयनीय बनी हुई है। इन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार के साथ-साथ सभी समाज के लोगों को आगे आने की आवश्यकता है। इसके लिए हम सभी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद बाबा तिलका मांझी को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग किया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संरक्षक राधेश्याम वर्मा, एन कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह पहाड़िया कर रहे थे। जबकि संचालन संरक्षक रामजीवन आहड़ी ने किया। मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष दामोदर गृही सहित विभिन्न प्रांतों एवं अन्य जिलों से आए हजारों लोग मौजूद थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now