झारखंड के नए डीजीपी नीरज सिन्हा ने संभाला पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं.

झारखंड के नए डीजीपी नीरज सिन्हा ने संभाला पदभार, गिनाई प्राथमिकताएं.

राँची : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के डीजी नीरज सिन्हा को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। नवनियुक्त डीजीपी नीरज सिन्हा ने शुक्रवार को अपना कार्यभार संभाल लिया है। निवर्तमान डीजीपी एमवी राव ने नीरज सिन्हा को चार्ज दिया। नीरज सिन्हा राज्य के 14 वें डीजीपी होंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

15 मार्च 2020 को राज्य सरकार ने एमवी राव को प्रभारी डीजीपी बनाया था, लेकिन तकनीकी कारणों से उन्हें सरकार नियमित डीजीपी नहीं बना पाई थी। नीरज सिन्हा वर्तमान में जैप डीजी थे, वहीं एसीबी डीजी का प्रभार भी उनके जिम्मे था। इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं मीडिया के समक्ष रखी। उन्होनें कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था सुदृढ़ और तेज़ होगी, पुलिस और पब्लिक के बीच के अच्छे सम्बन्धों पर भी ख़ासा ध्यान रहेगा साथ ही नक्सलियों से शक्ति के साथ निपटने की बात कही।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now