Police crack down on the Kodha gang; 8 criminals arrested; four stolen bikes and gold jewelry recovered.

कोढ़ा गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 8 अपराधी गिरफ्तार; चार चोरी की बाइक और सोने के आभूषण बरामद

Police crack down on the Kodha gang; 8 criminals arrested; four stolen bikes and gold jewelry recovered.
Police crack down on the Kodha gang; 8 criminals arrested; four stolen bikes and gold jewelry recovered.

हजारीबाग: हजारीबाग जिले में लगातार हो रही छिनतई की घटनाओं के खिलाफ हजारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात कोढ़ा गिरोह से जुड़े आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, चार चोरी की मोटरसाइकिल, छह की-पैड मोबाइल फोन और फर्जी नंबर प्लेट बरामद किए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शहर में घूमते थे। खास तौर पर बैंक और पोस्ट ऑफिस से रुपये निकालकर निकलने वाले लोगों की रेकी की जाती थी। मौका मिलते ही गिरोह के सदस्य रुपये, मोबाइल और सोने के आभूषण छीनकर फरार हो जाते थे।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर चौपारण के मरहेड़ी गांव में कार्रवाई की। यहां से गिरोह के तीन स्थानीय सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह हजारीबाग के अलावा चतरा, रामगढ़, गिरिडीह और रांची में भी छिनतई की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के नेटवर्क और पूर्व की घटनाओं की जानकारी जुटा रही है।

RKDF
advertisement

पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर छिनतई की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now