IMG 20240814 WA0025

झारखंड पुलिस के 7 पुलिसकर्मियों को मिलेगा पुलिस पदक सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस के 7 पदाधिकारी को मिलेगा पुलिस पदक सम्मान यह सम्मान पुलिस को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए दिया जाता है पुलिस के जिन अधिकारियों को सम्मान मिलेगा उनका नाम है

(i)  दीपक कुमार पाण्डेय, पुलिस उपाधीक्षक (अभियान), (ii) अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह एवं (iii) आरक्षी गोपाल गंझू

IMG 20240814 WA0024

दिनांक-28.12.2022 को भा०क०पा० (माओवादी) रिजनल कमिटी सदस्य रविन्द्र गंझु के हथियार बंद दस्ते लोहरदगा जिला के बगड्डु थानान्तर्गत कारगो जंगल में भ्रमणशील होने की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत सी०आर०पी०एफ० एवं लोहरदगा जिला पुलिस के तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक (अभियान)  दीपक कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम सर्च अभियान पर निकली। सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को लक्षित कर नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया गया, सुरक्षाबलों द्वारा जबाबी कार्रवाई की गयी।

सर्च अभियान के दौरान सब जोनल कमाण्डर 5 लाख इनामी नक्सली गोविन्द बिजिया को गिरफ्तार किया गया तथा सब जोनल कमाण्डर 5 लाख इनामी नक्सली चन्द्रभान पाहन को घायलावस्था में गिरफ्तार किया गया। (ईलाज हेतु ले जाने के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी)

एक सर्च अभियान के दौरान 01 एस०एल०आर०, 01 इंसास रायफल, 303 रायफल-02, 01 सेमी रायफल, 588 जिंदा कारतुस, 200 आई०ई०डी० (प्रत्येक 2-2 के०जी० का), 200 मीटर कोडेक्स वायर एवं 13 डेटोनेटर बरामद किया गया। इस अभियान दल में श्री दीपक कुमार पाण्डेय, तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक, (अभियान) लोहरदगा वर्त्तमान पुलिस अधीक्षक गढ़वा, अ०नि० विश्वजीत कुमार सिंह एवं आरक्षी गोपाल गंझू की वीरता को सम्मानित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वीरता पुलिस पदक से सम्मनित किया है।

(i) स०अ०नि० सच्चिदानंद सिंह, (ii) हव० उमेश सिंह, (iii) आरक्षी सुभाष दास एवं (iv) आरक्षी रवीन्द्र टोप्पो

दिनांक-07.03.20219 को टी०एस०पी०सी० नक्सली संगठन का सब जोनल कमांडर जगेश्वर गंझू उर्फ जग्गु के दस्ते के 12-15 हथियार बंद उग्रवादी चतरा एवं हजारीबाग जिला के केरेडारी, टंडवा एवं पिपरवार थाना क्षेत्र में भ्रमण की जानकारी प्राप्त होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, चतरा द्वारा एक अभियान टीम का गठन करते हुये सर्च अभियान चलाया गया। अभियान के कम में पुलिस को देखते ही नक्सलियों द्वारा अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया गया, पुलिस बल द्वारा जबाबी कार्रवाई की गई। जिसमें सर्च अभियान के दौरान 03 नक्सलियों का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सब जोनल कमांडर जगेश्वर गंझु उर्फ जगु, प्रकाश महतो एवं चन्द्र गंझु के रूप में किया गया। स०अ०नि० सच्चिदानंद सिंह, हव० उमेश सिंह, आरक्षी सुभाष दास एवं आरक्षी रवीन्द्र टोप्पो की वीरता को सम्मानित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने वीरता पुलिस पदक से सम्मनित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via