भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जप्त

भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जप्त

Share
Link copied

भारी मात्रा में में अवैध विदेशी शराब जप्तवि ,भिन्न ब्रांड के 497 बोतल बरामद,दो गिरफ्तार। 

भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जप्त

गिरिडीह : जमुआ गिरिडीह मुख्य मार्ग डोमनपहाड़ी के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस की गठित टीम ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जप्त किया… वही इस बाबत जमुआ थाना में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि एक कार में अवैध नकली विदेशी शराब जमुआ से कोडरमा के रास्ते बिहार ले जाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया जिसमें नीरज कुमार सिंह एसडीपीओ खोरीमहुआ ,पुलिस अंचल निरीक्षक ममता कुमारी ,मणिकांत कुमार जमुआ थाना प्रभारी ,एसआई रोहित कुमार सिंह ,एस आई धीरेंद्र कुमार ,ए एस आई हरेंद्र सिंह ,बेले उराँव, वेद प्रकाश पांडेय सहित पुलिस बल को शामिल हैं।डोमन पहाड़ी मुख्य मार्ग पर वाहन चैकिंग के दौरान चेवरलेट कार जिसका नबंर BR1PB7397 ऊपर से बंगाल नम्बर WB74K 6677 को जप्त किया गया।जांच के दौरान विभिन्न तरह के ब्रांड का लगभग 497 बोतल बरामद किया। वहीं दो लोगों को मो कलाम व मो शबाब को गिरफ्तार कर लिया गया…..

इस बाबत जमुआ थाना कांड संख्या 171/24 धारा 210 /A,271/,272/274/275/336/3/03/05BNS2023व 47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत दर्ज कर जेल भेज दिया है……

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow