झारखण्ड पुलिस के 17 वीरों को स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सम्मानित किया जाएगा। 

झारखण्ड पुलिस के 17 वीरों को स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सम्मानित किया जाएगा। 

Share
Link copied

झारखण्ड पुलिस के 17 वीरों को स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सम्मानित किया जाएगा।

राँची, 14 अगस्त : केन्द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर झारखण्ड पुलिस के 17 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके अदम्य साहस, कर्तव्यपरायणता और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान नक्सल उन्मूलन, संगठित अपराध और अन्य अपराधों के खिलाफ झारखण्ड पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और अदम्य साहस के लिए है। जिन जिन लोगो को पुरस्कार ले लिए चयनित किया गया है उसमें

वीरता पुरस्कार (05)
लातेहार जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान असाधारण बहादुरी और समर्पण के लिए निम्नलिखित पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
1. पुलिस अवर निरीक्षक (तत्कालीन) विनय कुमार
2. हवलदार (तत्कालीन) प्रमोद कुमार राय
3. आरक्षी वेद प्रकाश महतो
4. आरक्षी रामचन्द्र कुमार महतो
5. आरक्षी कृष्णा मुर्मू

दिनांक 04.06.2018 को लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के ग्राम जोबे के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कुख्यात उग्रवादी मारा गया था, साथ ही हथियार और गोलियां बरामद की गई थीं। इन पुलिसकर्मियों ने इस अभियान में अदम्य साहस का परिचय दिया।

 

विशिष्ट सेवा पुरस्कार (01):
हवलदार कैलाश कुमार श्रेष्ठा को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

झारखण्ड पुलिस के 17 वीरों को स्वतंत्रता दिवस 2025 पर सम्मानित किया जाएगा। 

सराहनीय सेवा पुरस्कार (11):
निम्नलिखित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा:
1. पुलिस उप-महानिरीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा
2. पुलिस उपाधीक्षक मनोज कुमार रॉय
3. पुलिस निरीक्षक असीत कुमार मोदी
4. सहायक अवर निरीक्षक दीपक पुंज
5. सहायक अवर निरीक्षक महेन्द्र महतो
6. हवलदार विजय थापा
7. हवलदार रंजीता कुजूर
8. आरक्षी विदेशी मांझी
9. आरक्षी अजय कुमार दुबे
10. आरक्षी पुष्पा ओरिया
11. आरक्षी दीपक कुमार सिंह

झारखण्ड पुलिस के इन वीरों ने नक्सलवाद और संगठित अपराध के खिलाफ निरंतर प्रभावी कार्रवाई कर राज्य में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह सम्मान उनके समर्पण और साहस का प्रतीक है, जो पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow