Prime Minister Modi holds the record for the longest-serving elected PM; prayers and celebrations in Jharkhand.

प्रधानमंत्री मोदी के नाम सबसे लंबे समय तक निर्वाचित पीएम रहने का रिकॉर्ड, झारखंड में पूजा-अर्चना और जश्न

Prime Minister Modi holds the record for the longest-serving elected PM; prayers and celebrations in Jharkhand.
Prime Minister Modi holds the record for the longest-serving elected PM; prayers and celebrations in Jharkhand.

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने के अवसर पर झारखंड में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। राज्य के विभिन्न हिस्सों में पूजा-अर्चना, जलाभिषेक और विशेष प्रार्थना कार्यक्रम आयोजित किए गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने मुड़मा स्थित राजी पहाड़ा जतरा शक्ति खूंटा में पाहन एवं सरना समाज के लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और राष्ट्रहित में उनके सतत नेतृत्व के लिए पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 4,399 दिनों तक लगातार देश की सेवा कर लोकतांत्रिक इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि देशवासियों के विश्वास और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

वहीं भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री Karmveer Singh ने रांची के Pahari Mandir में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की गई। कर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

इधर बोकारो में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Pradeep Verma ने प्रदेश महामंत्री Amar Kumar Bauri तथा अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मामरकोदर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर राष्ट्र की उन्नति, समृद्धि और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं यशस्वी नेतृत्व की कामना की गई।

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष राष्ट्रहित, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को समर्पित रहे हैं। उन्होंने इसे जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रविश्वास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बताया।

राज्यभर में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु और देश के निरंतर विकास के लिए विशेष प्रार्थनाएं कीं तथा इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now