Public interaction program in Hindpiri; discussion with police and administration regarding local issues.

हिंदपीढ़ी के प्रबुद्धजनों एवं समाजसेवियों के साथ जन-वार्तालाप कार्यक्रम, स्थानीय समस्याओं पर पुलिस-प्रशासन से चर्चा

Public interaction program in Hindpiri; discussion with police and administration regarding local issues.
Public interaction program in Hindpiri; discussion with police and administration regarding local issues.

रांची: वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची की पहल पर शनिवार को हिंदपीढ़ी क्षेत्र के मोहल्लों और वार्डों के प्रबुद्धजनों एवं समाजसेवियों के साथ जन-वार्तालाप कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधि-व्यवस्था से जुड़े गंभीर विषयों पर चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य आम नागरिकों और पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ मोहल्लों एवं थाना क्षेत्रों में लोगों को बेहतर पुलिसिंग सेवा उपलब्ध कराना था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

यह जन-वार्तालाप कार्यक्रम की चौथी कड़ी थी। पिछली बैठकों में नागरिकों से प्राप्त सुझावों के क्रियान्वयन के बाद दिख रहे सकारात्मक बदलावों के लिए उपस्थित प्रबुद्धजनों ने रांची पुलिस की सराहना भी की। बैठक में स्थानीय लोगों ने विधि-व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं पुलिस के समक्ष रखीं। इन पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को बिंदुवार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

RKDF
advertisement

कार्यक्रम के दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक ने मौजूद लोगों से नशे के खिलाफ सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा आपराधिक एवं नशे के कारोबार और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। वहीं, स्कूल-कॉलेजों एवं शैक्षणिक संस्थानों में बच्चों के आने-जाने के समय विशेष निगरानी रखने और लगातार गश्ती करने का निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिया गया। सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। आम लोगों, विशेषकर महिलाओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और जरूरत के मुताबिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली सहित हिंदपीढ़ी, कोतवाली और डेलीमार्केट थाना प्रभारी मौजूद रहे। स्थानीय स्तर के कई प्रबुद्धजन और समाजसेवी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now