Governor Santosh Kumar Gangwar attended the Shri Krishna Janmotsav celebrations at Albert Ekka Chowk and honored the winning participants.

अल्बर्ट एक्का चौक पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

Governor Santosh Kumar Gangwar attended the Shri Krishna Janmotsav celebrations at Albert Ekka Chowk and honored the winning participants.
Governor Santosh Kumar Gangwar attended the Shri Krishna Janmotsav celebrations at Albert Ekka Chowk and honored the winning participants.

रांची: अल्बर्ट एक्का चौक पर शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शामिल हुए और श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन केवल आस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन-दर्शन और कर्म की प्रेरणा भी देता है। उनके जीवन में मित्रता, करुणा तथा अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने का साहस दिखाई देता है। भगवान श्रीकृष्ण का संदेश हमें सिखाता है कि परिस्थितियां कैसी भी हों, विवेक, धैर्य और साहस का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

राज्यपाल ने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता का कर्मयोग का संदेश प्रत्येक व्यक्ति को पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्य का पालन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं और उनके जीवन से हमें सत्य तथा कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की सीख मिलती है।

दही-हांडी प्रतियोगिता का उल्लेख करते हुए राज्यपाल ने कहा कि यह भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी उमंग, उत्साह और सामूहिकता की भावना को अभिव्यक्त करती है। मटकी तक पहुंचने के लिए पूरी टीम के बीच विश्वास, सहयोग, संतुलन और बेहतर तालमेल की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि यही इस आयोजन का सुंदर संदेश है—मिलकर आगे बढ़ना। उन्होंने कहा कि युवाओं में ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह की कोई कमी नहीं है। खेल, संस्कृति और सामुदायिक आयोजन युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, सहयोग एवं आत्मविश्वास की भावना को मजबूत करते हैं। सशक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की आधारशिला हैं।

RKDF
advertisement

राज्यपाल ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर सभी को भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सत्य, कर्तव्य, प्रेम, सद्भाव और सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने समाज और राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देने का भी आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने दही-हांडी प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा परिसर श्रीकृष्ण भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now