CM Hemant Soren attended the Shri Krishna Janmotsav celebrations in Morhabadi and extended his greetings and best wishes to the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami.

मोरहाबादी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन, राज्यवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी

CM Hemant Soren attended the Shri Krishna Janmotsav celebrations in Morhabadi and extended his greetings and best wishes to the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami.
CM Hemant Soren attended the Shri Krishna Janmotsav celebrations in Morhabadi and extended his greetings and best wishes to the people of the state on the occasion of Shri Krishna Janmashtami.

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को मोरहाबादी मैदान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति की ओर से आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि, उन्नति और खुशहाली की कामना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन और उनके उपदेश मानवता को सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। जन्माष्टमी का पर्व हमें भगवान श्री कृष्ण के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने के साथ समाज में प्रेम, भाईचारा, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि मोरहाबादी में आयोजित कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में मौजूदगी ने उत्सव का उत्साह और बढ़ा दिया है। दही हांडी प्रतियोगिता में कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने सभी भक्तजनों और प्रतिभागियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।

Krishan
Advertisement

मुख्यमंत्री ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल प्रतिभागियों को सम्मानित किया और दही हांडी प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण से झारखंड में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने तथा राज्य को विकास और उन्नति के पथ पर आगे बढ़ाने की कामना की।

कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, विधायक सुरेश कुमार बैठा, झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now