20250701 094416

बदल गए रेल यात्रा के नियम: टिकट महंगे, तत्काल बुकिंग और रिजर्वेशन चार्ट में नए बदलाव

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए 1 जुलाई 2025 से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। इनमें तत्काल टिकट बुकिंग के लिए सख्त नियम, रिजर्वेशन चार्ट की टाइमिंग में बदलाव और किराए में मामूली बढ़ोतरी शामिल है। अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं, तो इन नए नियमों को जानना आपके लिए जरूरी है। आइए, इन बदलावों पर एक नजर डालते हैं:

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तत्काल टिकट बुकिंग में सख्ती

अब तत्काल टिकट बुकिंग के लिए IRCTC अकाउंट को आधार से लिंक करना अनिवार्य होगा। केवल आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही IRCTC वेबसाइट या ऐप के जरिए तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके अलावा, 15 जुलाई 2025 से तत्काल बुकिंग के लिए आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP वेरिफिकेशन भी जरूरी होगा।

एजेंट्स पर पाबंदी

तत्काल बुकिंग शुरू होने के पहले 30 मिनट तक रेलवे टिकट एजेंट्स टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। AC कोच के लिए बुकिंग सुबह 10:00 से 10:30 और नॉन-AC के लिए 11:00 से 11:30 तक केवल आधार-वेरिफाइड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। यह कदम टिकट दलाली और कालाबाजारी रोकने के लिए उठाया गया है।

रिजर्वेशन चार्ट अब 8 घंटे पहले

रेलवे ने वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों की परेशानी को कम करने के लिए रिजर्वेशन चार्ट तैयार करने का समय बदल दिया है। अब ट्रेन के प्रस्थान से 4 घंटे पहले की बजाय 8 घंटे पहले चार्ट तैयार होगा। दोपहर 2 बजे से पहले रवाना होने वाली ट्रेनों का चार्ट पिछले दिन रात 9 बजे तक फाइनल हो जाएगा। इससे वेटिंग या RAC टिकट वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की स्थिति पहले पता चल जाएगी, जिससे वे वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त समय पा सकेंगे।

ट्रेन टिकट के किराए में बढ़ोतरी

लंबी दूरी की यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने किराए में मामूली बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी 5 साल बाद की गई है। नॉन-AC मेल/एक्सप्रेस ट्रेन में 1 पैसा प्रति किलोमीटर, AC क्लास में 2 पैसे प्रति किलोमीटर, 500 किमी तक की सेकंड क्लास यात्रा और मासिक सीजन टिकट कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, वहीं 500 किमी से अधिक दूरी के लिए 0.5 पैसा प्रति किलोमीटर अतिरिक्त चार्ज लिया जाएगा।

पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में अपग्रेड

रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) दिसंबर 2025 तक पूरी तरह अपग्रेड हो जाएगा। नया सिस्टम मौजूदा सिस्टम से 10 गुना तेज होगा, जो प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ को हैंडल कर सकेगा।

मोबाइल पर रिजर्वेशन चार्ट

अब यात्रियों को स्टेशन जाकर रिजर्वेशन चार्ट देखने की जरूरत नहीं होगी। IRCTC की वेबसाइट या ऐप के जरिए रिजर्वेशन चार्ट मोबाइल पर देखा जा सकेगा, जिससे यात्रा की योजना बनाना और आसान हो जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि इन बदलावों का उद्देश्य टिकट बुकिंग को स्मार्ट, पारदर्शी और यात्री-अनुकूल बनाना है। तत्काल टिकट बुकिंग में आधार और OTP वेरिफिकेशन से दलालों पर लगाम लगेगी, जबकि रिजर्वेशन चार्ट की नई टाइमिंग से वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को पहले से अपनी स्थिति पता चल जाएगी। किराए में मामूली बढ़ोतरी से रेलवे की सेवाओं को और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Share via
Share via