RAMGARH

RAMGARH: अमन साहू गिरोह के अपराधी को पकड़ने गए एटीएस के डीएसपी को मारी गोली l

Share
Link copied

 

RAMGARH : जेल में बंद अपराधी अमन साहू गिरोह के अपराधी को पकड़ने गए एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार को अपराधियों ने गोली मार दी. साथ ही दरोगा सोनू कुमार को भी गोली लगने की सूचना है, जानकारी के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है उन्हें रांची के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया l इस घटना से पूरे रामगढ़ जिले में दहशत का माहौल हैं l
इह घटना रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र कि हैं जहां सोमवार की देर रात इह दिल दहला देने वाली घटना को अमन साहू गिरोह के गुर्गो ने अंजाम दिया l जानकारी के मुताबिक, एटीएस डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में टीम अमन साहू गिरोह से जुड़े शूटर को गिरफ्तार करने गई थी. जहां एक गुर्गे को पकड़ने में सफलता भी हासिल की थी l लेकिन अपराधियों ने एटीएस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इसे एटीएस डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार को गोली लगी और गंभीर रूप से घायल हो गए l इसके बाद नीरज कुमार को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. वहीं अपराधियों की धरपकड़ के लिए सघन छापेमारी की जा रही है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एटीएस को अमन साहू गिरोह के कुछ शूटर्स के पतरातू में होने का लोकेशन मिला था. जिसके बाद डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में एटीएस की एक टीम पतरातू पहुंची थी. एटीएस की टीम ने शूटर को पकड़ लिया था. इतने में ही शूटर में फायरिंग कर दी. जिसमें गोली डीएसपी नीरज कुमार और दरोगा सोनू कुमार को लगी है उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है l

इससे पूर्व भी अक्टूबर 2022 में
झारखंड के कुख्यात गैंगस्‍टर अमन साहू गिरोह से जुड़े आठ जिलों के 81 ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी से राज्‍यभर में सनसनी मच गई है।
झारखंड में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए आतंकवाद निरोधक दस्ते, झारखंड एटीएस ने राज्‍य के आठ जिलों में 81 ठिकानों पर छापेमारी की और इस दौरान अमन साहू गिरोह की गतिविधियों के बारे में दस्ते को विस्तृत जानकारी भी मिली। इन जानकारियों पर आगे भी सख्‍त कार्रवाई किए जाने की पूरी संभावना थी

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow