Ramgarh News :-पूरी ताकत के साथ आज प्रचार करने आएंगे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी, अविनाश पांडेय
Ramgarh News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Drishti Now Ranchi
रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव प्रचार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव एवं झारखंड प्रभारी अविनाश पांडेय सोमवार काे रांची पहुंचेंगे और बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से ही सड़क मार्ग द्वारा सीधे रामगढ़ रवाना हो जाएंगे। यह जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि वे अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के प्रथम दिन 2.00 बजे दिन में जिमखाना क्लब सभागार में रामगढ़ ग्रामीण एवं शहरी कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में वार्ड, पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।
दूसरे दिन मंगलवार काे दोपहर 12.30 बजे पोचरा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उसी दिन चितरपुर प्रखंड में दिन में 1.30 बजे पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। उसी दिन गोला में शाम 3.30 बजे पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद अंतिम कार्यक्रम दुलमी में शाम 5 बजे पंचायत, प्रखंड एवं बूथ कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। 21 फरवरी को शाम 6 बजे अविनाश पांडे रांची लौट जाएंगे।

















