20250925 193013

रांची दुर्गा पूजा विवाद: वेटिकन सिटी थीम पर विहिप का विरोध, हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप

रांची दुर्गा पूजा विवाद: वेटिकन सिटी थीम पर विहिप का विरोध, हिंदू भावनाओं से खिलवाड़ का आरोप

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची, 25 सितंबर : झारखंड की राजधानी रांची में नवरात्रि की तैयारियों के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। रातू रोड पर आरआर स्पोर्टिंग क्लब द्वारा बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल की थीम को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कड़ा विरोध जताया है। पंडाल को इटली के वेटिकन सिटी (रोमन कैथोलिक चर्च का वैश्विक केंद्र) की थीम पर बनाया गया है, जिसमें ईसा मसीह की मूर्तियां और क्रॉस के प्रतीक मौजूद हैं। विहिप ने इसे हिंदू आस्था और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करार देते हुए आयोजकों से तत्काल थीम बदलने की मांग की है।विवाद का केंद्र: चर्च जैसी संरचना में मां दुर्गारांची के रातू रोड पर स्थित आरआर स्पोर्टिंग क्लब का यह पंडाल 85 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है। आयोजकों ने इसे “वेटिकन सिटी की झलक” के रूप में प्रचारित किया है, लेकिन विहिप के झारखंड-बिहार क्षेत्र मंत्री डॉ. बिरेंद्र साहू ने इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया। उन्होंने कहा, “माता भगवती किसी चर्च में नहीं, मंदिर में विराजमान होती हैं। इस तरह की थीम बनाकर हिंदू विश्वास और धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है। यह झारखंड में धर्मांतरण को बढ़ावा देने की साजिश है।”
डॉ. साहू ने आयोजकों से अपील की है कि पंडाल में मां दुर्गा को मंदिर जैसी संरचना में स्थापित किया जाए और सभी विसंगतियों को दूर किया जाए, ताकि हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत न हों।

सोशल मीडिया पर भड़का आक्रोश

विवाद ने सोशल मीडिया, खासकर एक्स प्लेटफॉर्म पर, तूल पकड़ लिया है। #RanchiDurgaPujaVivaad और #VHPProtest जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “दुर्गा मां को चर्च में बिठाना सांस्कृतिक घुसपैठ है। यह हिंदू भावनाओं का अपमान है!”

हालांकि, कुछ यूजर्स इसे सांस्कृतिक मिश्रण का प्रयास बता रहे हैं, लेकिन विहिप और अन्य हिंदू संगठनों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। हिंदू जागरण मंच और जनजाति सुरक्षा मंच ने भी इस मुद्दे पर विरोध दर्ज कराया है और प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की योजना बनाई है।

आयोजकों का कहना है की कोलकत्ता में 2022 में एक पंडाल में वेटिगन सिटी बना था उसी के तर्ज पर हमलोगों ने इसे बनाया है जबकि हमलोग सनातनी है और सर्व धर्म समभाव पर विश्वास रखते है।

Share via
Share via