20

Ranchi News:-20-21 अप्रैल को बिहार और झारखण्ड बंद का आव्हान , साथी माओवादियों ने मुठभेड़ को बताया फर्जी

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

माओवादी सीपीआई ने 20 और 21 अप्रैल को झारखंड और बिहार बंद का आह्वान किया। माओवादियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर समूह की घोषणा की। भाकपा-माओवादी के प्रवक्ता प्रतीक ने कहा कि समूह को पलामू-छात्रा सीमा पर 3 अप्रैल की बैठक का विरोध करने के लिए बुलाया गया था। माओवादियों ने कहा कि उसे मारने से हम कमजोर हो गए हैं।

मुठभेड़ को माओवादियों ने बताया फर्जी
माओवादियों की तरफ से जारी की गयी प्रेस रिलीज में आगे कहा गया है कि माओवादियों का सफाया करने के उद्देश्य से भारी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। कई ग्रामीण इलाकों को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। ग्रामीणों पर अत्याचार किया जा रहा है। माओवादियों ने पुलिस की मुठभेड़ पर सवाल खड़ा करते हुए कहा, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दावा किया कि माओवादियों के पास अत्याधुनिक हथियार थे फिर यह कैसे संभव है कि इस मुठभेड़ में किसी पुलिस वाले को खरोंच तक नहीं आयी।

हमारे संगठन के अंदर गद्दार मौजूद हैं

माओवादियों ने आगे कहा, हमारे भीतर ही पुलिस के खबरी मौजूद हैं जिसकी वजह से हमारे साथी चुन- चुन कर मारे जा रहे हैं। इस फर्जी मुठभेड़ के खिलाफ 20 और 21 अप्रैल को 48 घंटे का झारखंड बिहार बंद का ऐलान करते हैं। आपात सुविधाओं को इससे अलग रखा गया है।
मारे गये नक्सलियों के विरोध में झारखंड- बिहार बंद
गौरतलब है कि 3 अप्रैल को चतरा के लवालौंग जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 इनामी नक्सली मारे गए थेनक्सलियों में 2 पर 25 लाख रुपये का इनाम था. 3 नक्सलियों पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में भाकपा माओवादी के गौतम पासवान और चार्लिस उरांव का भी नाम शामिल था।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via