Ranchi News:-स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल पे सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट कर कहा, यही है कांग्रेस का चरित्र , स्वास्थ मंत्री का कहना है वीडियो फ़र्ज़ी है इस्पे करवाई होगी
Ranchi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
झारखण्ड के स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का एक अश्लील वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वो एक महिला से अश्लील बात करते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो के वायरल होते ही पुरे राजनितिक गलियारों में हलचल मच गई है । गोड्डा संसद नई निशिकांत दुबे नहीं इस वीडियो को ट्वीट कर कुछ इस तरीके से हवा दिए पुरे मामले को ।
यह है @INCIndia का चरित्र,झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।महिलाओं के इज़्ज़त से खेलना,कॉंग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपने पत्नी को तंदूर में जलाना,काश गॉंधी परिवार समझ पाता,यदि यह सही है तो कॉंग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है pic.twitter.com/5Wg3EOcivu
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) April 23, 2023
सांसद ने क्या ट्विट किया है
सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए साफ-साफ लिखा है कि यह है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का चरित्र। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी का यह तथाकथित माजरा है।महिलाओं की इज्जत से खेलना, कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील शर्मा का अपनी पत्नी को तंदूर में जलाना, काश गांधी परिवार समझ पाता। यदि यह सही है तो कांग्रेस के लिए डूब मरने वाली बात है।
विधायक सरयू राय ने भी साधा हेमंत सरकार पर निशाना
सरयू राय ने इस सांसद निशिकांत दुबे के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, कांग्रेस के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे जी के अनुसार हेमंत सरकार के सभी कांग्रेसी मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं. अच्छा काम की झांकी है यह ! हो सकता है पूरा पिक्चर बाक़ी हो.
क्या कहते हैं स्वास्थ्य मंत्री
आज सोशल मीडिया में मेरी छवि को धूमिल करने और राजनीतिक विद्वेष भावना के साथ राज्य के कुछ प्रमुख राजनीतिक विरोधियों ने एक सोची समझी साजिश के तहत, एक फेक और एडिट वीडियो को जानबूझ कर वायरल किया है। वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि फोटो शॉप या अन्य किसी एडिटिंग एप्प के माध्यम से यह कुकृत्य किया गया है जिसके विरुद्ध मैंने FIR करवा दिया है।
जल्द ही इस मामले में पुलिस जांच के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा। जिन लोगों ने इस फर्जी और एडिटेड वीडियो के माध्यम से मुझे फंसाने का कार्य किया है उन सभी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करूंगा।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

















