brown

Ranchi News:-ब्राउन सुगर बेचने वाले गिरोह का पर्दा फास , महिला समिति के द्वारा बिछाया गया जाल

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

रांची के कांटा टोली इलाके में स्थित यूएनआई बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से एक महिला को ब्राउन सुगर के साथ महिला समिति के सदस्यों ने रंगेहाथ पकड़ा। इसे पकड़ने के लिए महिला समिति के लोगों ने ही जाल बिछाया था। इससे पहले समिति के सदस्यों ने उक्त महिला की रेकी की थी। गिरफ्तार की गयी महिला का नाम अस्मिना परवीन है। वह मूल रूप से पलामू जिला की रहने वाली है। उसका ससुराल रांची के गुदड़ी चौक के पास है। बताया जा रहा है कि अस्मिना परवीन यूएनआई बिल्डिंग के सातवें फ्लोर में रहती है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार महिला समिति के सदस्यों को अस्मिना परवीन पर लंबे समय से शक था। वह ब्राउन सुगर बेचती है और आसपास के युवाओं को नशे का आदी बनाती है। इसके बाद समिति के लोगों ने उस पर नजर रखना शुरू कर दिया। आज अस्मिना परवीन पर शक यकीन में बदलने के बाद उसे रंगेहाथों पकड़ने के लिए समिति के लोगों ने दो युवकों को उसके पास ब्राउन सुगर खरीदने के लिए भेजा। ब्राउन सुगर के बदले अस्मिना परवीन ने उनसे एक हजार रुपये लिए। अस्मिना ने पैसे लेकर उन्हें ब्राउन शुगर दिया, स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने टीम बनाकर की छापेमारी
लोगों की ओर से रंगेहाथों पकड़े जाने के बाद मौके पर डीएसपी टेक्निकल, महिला थाना प्रभारी ,लोअर बाजार थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी पहुंचे। तलाशी के बाद ब्राउन सुगर सहित गांजा और अन्य नशीला पदार्थ बरामद किया गया। उक्त महिला को पुलिस अपने साथ लेकर गयी है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक जल्द ही पूछताछ के बाद इस नशा के करोबारियों के गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
बिल्डिंग के नीचे मची अफरा-तफरी
महिला समिति की ओर से नशे के कारोबारी महिला को धर दबोचे जाने के बाद उसे नीचे लाया गया। जिस वजह से कुछ देर के लिए कांटा टोली स्थित बिल्डिंग के नीचे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। महिला समिति की ओर से पुलिस को सूचना दी गयी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने अस्मिना परवीन को हिरासत में ले लिया। अब उससे पूछताछ की जा रही है।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via