Ranchi News:-दीक्षांत समारोह और हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग की उद्धघाटन में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ranchi News:-दीक्षांत समारोह और हाई कोर्ट की नई बिल्डिंग की उद्धघाटन में शिरकत करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इसके लिए राष्ट्रपति भवन से मंजूरी मिल गयी है। इस समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति 25 मई को रांची आ रही हैं।समारोह में बीटेक और एमटेक के 2019-23 के करीब 120 विद्यार्थी डिग्री हासिल करेंगे। समारोह में राष्ट्रपति के हाथ से विषयों के टॉपर्स को मेडल दिया जायागा। यह दीक्षांत समारोह पहले जून में होना था लेकिन राष्ट्रपति के मई में झारखंड आगमन के कार्यक्रम को देखते हुए इसे पहले किया गया है।

छात्रों को मिलेगा मेडल
समारोह में बीटेक के 2 ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड और एक-एक सिल्वर मेडल दिया जायेगा। एमटेक दो ब्रांच- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईसीसी विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी- के टॉपरों के बीच एक-एक गोल्ड मेडल बंटेगा। इसके अलावा एक बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टीट्यूट मेडल और एक बेस्ट स्टूडेंट शील्ड प्रदान किया जाएगा।

झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन
राष्ट्रपति इस कार्यक्रम के साथ- साथ झारखंड हाईकोर्ट के नये भवन के उद्घाटन समारोह में 24 मई को शामिल होंगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआइ) के न्यायमूर्ति डीवाइ चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून व न्याय मंत्री किरेन रिजिजू के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। हाईकोर्ट की न्यू ग्रीन बिल्डिंग 72 एकड़ में फैली हुई है. यह सुप्रीम कोर्ट से लगभग साढ़े तीन गुना बड़ी है. सुप्रीम कोर्ट का मुख्य भवन लगभग 17 एकड़ में फैला है।

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now