rahul gandhii

Ranchi News:-कांग्रेस अधिवेशन में राहुल गांधी ने की थी टिप्पणी,अमित शाह पर चाईबासा में टिप्पणी करने का मामला झारखंड हाईकोर्ट में दो हफ्ते बाद फिर सुनवाई

Ranchi News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

साल 2018 में चाईबासा में हुए कांग्रेस अधिवेशन के दौरान राहुल गांधी ने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी की थी। अधिवेशन में टिप्पणी करने से जुड़े मामले की सुनवाई चाईबासा कोर्ट में चल रही है। राहुल गांधी की ओर से चाईबासा कोर्ट में चल रहे मामले को रद्द करने से संबंधित याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी की ओर से अधिवक्ता दीपंकर राय ने कोर्ट से समय देने की मांग की। सुनवाई के बाद कोर्ट की ओर से राहुल गांधी को दो हफ्ते का समय दिया गया है।
जस्टिस अनील चौधरी की कोर्ट में हुई सुनवाई
चाईबासा कोर्ट में चल रहे मामले को रद्द करने से संबंधित याचिका पर आज जस्टिस अनील कुमार चौधरी की कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां प्रतिवादी प्रताप कुमार की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा, अधिवक्ता विनोद कुमार साहू एवं अधिवक्ता कुमार हर्ष ने पैरवी की। वहीं वादी की ओर से इस मामले में कोर्ट से समय देने का अनुरोध किया गया। कोर्ट ने दो हफ्ते का समय दिया है। बता दें कि झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ तीन मामले की सुनवाई चल रही है। इसमें से दो मामले की सुनवाई रांची और एक मामले की सुनवाई चाईबासा कोर्ट में चल रही है।
जानिए क्या की थी टिप्पणी
साल 2018 में चाईबासा में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। इस अधिवेशन में राहुल गांधी ने शिरकत की थी। जहां उन्होंने भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर टिप्पणी की थी। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है। कांग्रेसजन किसी हत्यारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं। यह भाजपा में ही संभव है। इसे लेकर भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में शिकायतवाद दर्ज कराई थी।
झारखंड में राहुल के खिलाफ तीन मुकदमे
झारखंड में राहुल गांधी के खिलाफ तीन मुकदमे चल रहे हैं। नवीन झा ने रांची की निचली अदालत में अमित शाह पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। अमित शाह के मामले में एक और मुकदमा भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में दायर किया था। इस पर चाईबासा कोर्ट ने जमानती वारंट भी जारी किया था। जिसे रद्द करने के लिए राहुल गांधी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। फिलहाल हाईकोर्ट ने इनके खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। दोनों मामले हाईकोर्ट में चल रहे हैं।

 

हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-

https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

Share via
Share via