Ranchi News:-उड़ान के दौरान धूम्रपान करने वाली लड़की को जमानत मिल गई , 10 10 हजार दो निजी मुचलकों पर मिली जमानत

Ranchi News:-उड़ान के दौरान धूम्रपान करने वाली लड़की को जमानत मिल गई , 10 10 हजार दो निजी मुचलकों पर मिली जमानत

Share
Link copied

Ranchi News

प्रेरणा चौरसिया

Drishti  Now  Ranchi

मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में सिगरेट पीने वाली युवती ऐश्वर्या राय को जमानत मिल गयी है। उसे रांची सिविल कोर्ट से बेल मिली है। प्रधान न्याययुक्त ने ऐश्वर्या की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद उसे बेल दी। कोर्ट ने उसे 10-10 हजार के दो निजी मुचलकों पर बेल दी है। ऐश्वर्या की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा ने बहस की। तमाम सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे जमानत दी है।
जमशेदपुर की रहने वाली है ऐश्वर्या
जिस 29 वर्षीय युवती को फ्लाइट में सिगरेट पीते पकड़ा गया था वह जमशेदपुर की रहने वाली है। उसका नाम ऐश्वर्या राय है। पकड़े जाने के बाद उसने बताया था कि वह मुंबई शाहरूख खान ने मिलने गयी है। वह वहीं से रांची वापसी कर रही थी। इसी दौरान उसने फ्लाइट में सिगरेट पी थी।
क्या है पूरा मामला
16 मार्च को मुंबई से रांची आ रही इंडिगो की फ्लाइट में ऐश्वर्या राय नाम की एक लड़की को फ्लाइट के वॉशरूम में सिगरेट पीते पकड़ा था। उसने फ्लाइट में बकायदा माचिस और सिगरेट छिपा कर रखा था। उसमें एयरपोर्ट सिक्योरिटी को धोखे में रख कर सिगरेट और माचिस लेकर बैठ गई। फ्लाइट उड़ान भरने के बाद उसने वॉशरूम में जाकर सिगरेट पी। इस दौरान सिगरेट की गंध मिलने के बाद इंडिगो के कर्मचारियों ने वॉशरूम और यात्री की जांच की तो इस दौरान सिगरेट और माचिस बरामद किया।
रांची एयरपोर्ट पर किया डिटेन
मुंबई से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट जब रांची एयरपोर्ट पर पहुंची तब इंडिगो के कर्मचारियों ने सीआईएसएफ को पूरा मामला बताया गया। सीआइएसएफ ने फ्लाइट से ऐश्वर्या को डिटेन कर रांची एयरपोर्ट थाने को सौंप दिया। जिसके बाद उस पर एविएशन सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
खुद को बताती है ब्लॉगर
रांची एयरपोर्ट पर जब उसे गिरफ्तार किया गया, तब उसने खुद को ब्लॉगर बताया था। उसने थाने में दावा किया कि उसने शाहरूख खान की फिल्म पठान को लेकर ब्लॉगिंग की थी। जिसके बाद वह शाहरूख खान से मिलने मुंबई गयी हुई थी। हालांकि उसने यह नहीं बताया कि शाहरूख खान से उसकी मुलाकात हुई या नहीं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow