रांची में जुआरियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 18 लोग गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने बीते 25 सितंबर की देर रात अरगोड़ा चौक के पास आनंदपुरी में राजकुमार साहू के किराए के मकान पर छापा मारा।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से 18 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी सुखदेवनगर और अरगोड़ा थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की है।

रांची पुलिस ने बताया कि जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


















