रांची के बुंडू में सनसनी: जीजा और साली का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
झारखंड की राजधानी रांची से सटे बुंडू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मांझीटोली स्थित पगला बाबा परिसर में जीजा और उसकी साली का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवती की रविवार को ही सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह अपने जीजा के साथ घर से निकली थी, लेकिन सोमवार सुबह दोनों के शव बरामद होने से परिजनों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बुंडू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पुलिस के अनुसार, मृतक जीजा की पहचान खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के बारिगाड़ा टोला राउता निवासी अर्जुन पाहान के रूप में हुई है। वहीं, साली की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र के नीउरी गांव की आरती कुमारी के रूप में की गई है।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रांची के रिम्स भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह हत्या है या आत्महत्या।

















