रांची पुलिस की बड़ी सफलता: लेवी वसूली के लिए आए PLFI के दो उग्रवादी गिरफ्तार

रांची : वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची के निर्देश पर राँची ग्रामीण पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (PLFI) के दो सक्रिय सदस्यों को लेवी की 50 लाख रुपये की रकम वसूलने आते हुए गिरफ्तार कर लिया है। नगड़ी थाना कांड संख्या-84/26 (दिनांक 22.05.2026) के तहत दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई। आरोपी साहेर गाँव (नगड़ी थाना क्षेत्र) के रहने वाले बजरंग महतो से 50 लाख रुपये रंगदारी माँग रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मु०) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया था। तकनीकी सहायता और सूचना संकलन के आधार पर 4 जून 2026 को तुपुदाना क्षेत्र के सफायर स्कूल बारहमाईल चौक के पास नाकाबंदी की गई। कुछ देर बाद एक लाल रंग की अपाची मोटरसाइकिल (JH01CX4239) पर सवार दो युवक वहाँ पहुँचे। पुलिस टीम ने उन्हें तुरंत घेर लिया और गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने लेवी की रकम वसूलने आए होने की बात स्वीकार की।
गिरफ्तार आरोपियों में अरुण लोहरा और सूरज लोहरा शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से अपाची मोटरसाइकिल (रजि. नं. JH01CX4239), मोटोरोला कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और पीएलएफआई के दो पर्चे (लाल रंग में छपा, पत्रांक 0224, दिनांक 21.05.2026)
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उग्रवादी संगठन के पर्चों को जब्त कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।
















