रांची के पंडरा में जमीन विवाद पर गैंगवार: सरगना संजय पांडे समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
रांची के पंडरा में जमीन विवाद पर गैंगवार: सरगना संजय पांडे समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची, 19 जनवरी – राजधानी रांची के पंडरा इलाके में शनिवार रात जमीन विवाद और सौदे से जुड़े पैसे के बंटवारे को लेकर दो गुटों के बीच हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
मुख्य आरोपी संजय पांडे (जिसे सरगना बताया जा रहा है) समेत कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जल्द PC कर पूरा डिटेल बताएगी
घटना का पूरा विवरण
घटना शनिवार रात करीब 9:30 बजे पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ के पास तेल मिल गली में हुई। जमीन के कारोबार से जुड़े कथित 50 लाख रुपये से अधिक की रकम के बंटवारे पर दो गुटों एक गुट संजय पांडे गिरोह और एक संदीप थापा गिरोह के बीच जमकर फायरिंग हुई।इस हिंसक झड़प में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए:विकास सिंह (जमीन कारोबारी) आकाश सिंह (उर्फ मोगली, विकास का भाई) और रवि यादव
घायलों को तुरंत सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। सोमवार को घायलों के शरीर से गोलियां निकालने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।यहां घटना स्थल और पुलिस जांच की कुछ तस्वीरें हैं:
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने रात भर छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान में मुख्य आरोपी संजय पांडे के अलावा निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
गिरफतार अभियुक्त का नाम पता
1. संजय पाण्डये उम्र 36 वर्ष पे० महिमा पाण्डेय सा०-सहदेव नगर, ओ०टी०सी० ग्राउण्ड राम मंदिर के पीछे, थाना-पंडरा ओ०पी०, रॉची।
2. आशु कुमार साहु उर्फ बबलु उम्र 28 वर्ष पे० शिवधन साहू पता-जाम टोली थाना-रातु।
3. जुबैर खान उर्फ अजू उम्र 26 वर्ष पे० अजाद खान सा०-जामुन टोली, थाना-रातु।
4. संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बाबु उम्र करीब 25 वर्ष पे० रवि साव सा0-आमड़ाझाड, रातु चट्टी, थाना-रातु ।
5. पप्पु साव उम्र 37वर्ष पे० गोपाल साव सा०-फेडस कॉलोनी, थाना-पंडरा।
6. रोहित पाण्डेय उम्र 31 वर्ष पे० ओम प्रकाश पाण्डेय, सा०-फेडस कॉलोनी शांति नगर, थाना-पंडरा ओ०पी० ।
बरामद
पुलिस ने पंडरा थाना में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर की है। सभी गिरफ्तार आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।
इलाके में दहशत का माहौल
इस घटना से पंडरा और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और आगे की जांच जारी है। जांचकर्ता यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या यह गैंगवार संदीप थापा और संजय पांडे गिरोहों के बीच वर्चस्व की पुरानी लड़ाई से जुड़ा है तो नही।

















