गोलीबारी की घटना में एक लड़की घायल.

गोलीबारी की घटना में एक लड़की घायल.

राँची : राजधानी राँची के पंडरा ओपी क्षेत्र में गोलीबारी की घटना घटी है, देर रात हुई गोलीबारी में एक लड़की को गोली लगी है। घायल बच्ची को सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है किसी युवक के द्वारा किए गोलीबारी में लड़की को गोली लगी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गोलीबारी की घटना में एक लड़की घायल.

घटना शनिवार की रात पंडरा ओपी क्षेत्र स्थित पिस्का मोड़ के पास हुई है। जहां एक युवक के द्वारा किए गोलीबारी में यह लड़की घायल हो गयी है। स्थानीय लोगों के अनुसार गोलीबारी करने वाला युवक का नाम लल्लू बताया जा रहा है। गोली लगनें के बाद आनन फानन में लड़की को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

गोलीबारी की घटना में एक लड़की घायल.

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुँच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है, और आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला युवक किसी और व्यक्ति पर गोली चलाई थी लेकिन निशाना चुकने के कारण वहीं पास में खड़ी लड़की को गोली लग गयी।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now