हजारीबाग में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और निर्मम ह’त्या का मामला पकड़ा तूल.. पूरे जिले में आक्रोश, भाजपा ने 30 मार्च को बंद का ऐलान किया
हजारीबाग में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी और निर्मम ह’त्या का मामला पकड़ा तूल.. पूरे जिले में आक्रोश, भाजपा ने 30 मार्च को बंद का ऐलान किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इंसानियत शर्मसार , पहचान छिपाने के लिए बच्ची के चेहरे पर भारी पत्थर से वार किया, आंखें क्षतिग्रस्त कीं, जीभ काटी और प्राइवेट पार्ट में बांस का टुकड़ा डाला गया। यह घटना निर्भया कांड की याद दिला रही है।
हजारीबाग, 28 मार्च : झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ (बिशुनगढ़) प्रखंड अंतर्गत कुसुम्भा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। 12 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसकी क्रूर ह’त्या कर दी गई। परिवार और ग्रामीणों का आरोप है कि अपराधी ने पहचान छिपाने के लिए बच्ची के चेहरे पर भारी पत्थर से वार किया, आंखें क्षतिग्रस्त कीं, जीभ काटी और प्राइवेट पार्ट में बांस का टुकड़ा डाला गया। यह घटना निर्भया कांड की याद दिला रही है।
घटना का विवरण
25 मार्च की शाम को बच्ची गांव में निकले मंगला जुलूस (राम नवमी से जुड़े उत्सव) देखने गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की। 26 मार्च सुबह गांव के पास एक मैदान/झाड़ियों में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। परिजनों ने शव की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि पूरी तरह हो सकेगी, लेकिन प्रारंभिक जांच और परिवार के आरोपों में रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम (FSL), डॉग स्क्वॉड और SIT गठित कर जांच शुरू कर दी है। सीडीआर की जांच भी चल रही है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
पीड़ित परिवार से भाजपा नेताओं की मुलाकात
27 मार्च को भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और अन्य नेताओं के साथ कुसुम्भा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिलाया।आदित्य साहू ने घटना को “कानून व्यवस्था का पूर्ण फेलियर” बताया और कहा कि यदि 24-48 घंटे के अंदर दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 30 मार्च 2026 (सोमवार) को पूरे हजारीबाग शहर बंद रहेगा। उन्होंने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ा हुआ क्यों है।
परिवार और ग्रामीणों की मांग
परिवार की मां ने कहा, “हमें पुलिस से न्याय चाहिए। दोषियों को सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए।” शव का अंतिम संस्कार तीन दिन के विरोध के बाद 27 मार्च शाम को हुआ। पूरे इलाके में भारी आक्रोश है और लोग दोषियों को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं।नेशनल कमीशन फॉर वुमेन (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए झारखंड DGP को तुरंत FIR दर्ज करने, दोषियों की गिरफ्तारी, समयबद्ध जांच और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस की कार्रवाई
विष्णुगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। SDPO बैद्यनाथ प्रसाद ने बताया कि सभी एंगलों से
अपडेट: जांच जारी है। नई जानकारी आने पर खबर अपडेट की जाएगी।
















