बोकारो: शराब दो ..दारू दो ...अस्पताल में भर्ती मरीज का हंगामा ...CCL अस्पताल में मरीज का हाई-वोल्टेज प्रबंधन ने ...हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लिटाया

बोकारो: शराब दो ..दारू दो …अस्पताल में भर्ती मरीज का हंगामा …CCL अस्पताल में मरीज का हाई-वोल्टेज प्रबंधन ने …हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लिटाया

Share
Link copied

बोकारो: शराब दो ..दारू दो …अस्पताल में भर्ती मरीज का हंगामा …CCL अस्पताल में मरीज का हाई-वोल्टेज प्रबंधन ने …हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लिटाया

बोकारो: शराब दो ..दारू दो ...अस्पताल में भर्ती मरीज का हंगामा ...CCL अस्पताल में मरीज का हाई-वोल्टेज प्रबंधन ने ...हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लिटाया

बेरमो के कथारा CCL अस्पताल में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक मरीज ने जमकर तोड़फोड़ की और छत पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि शराब की लत के कारण दवा मिलने से नाराज होकर मरीज ने अपना आपा खो दिया। सुरक्षाकर्मियों को उसे काबू करने के लिए हाथ-पैर बांधकर जमीन पर लेटाना पड़ा।

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले स्थित कथारा क्षेत्रीय सीसीएल (CCL) अस्पताल में शुक्रवार की देर रात उस वक्त रणक्षेत्र जैसी स्थिति बन गई, जब एक मरीज ने इलाज के दौरान जमकर उत्पात मचाया। स्थिति इतनी बेकाबू हो गई कि सुरक्षाकर्मियों को मरीज के हाथ-पैर बांधकर उसे जमीन पर लेटाना पड़ा।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, विमल कुमार नामक एक सीसीएल कर्मी को बीते 26 मार्च को उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे ने कमजोरी की शिकायत के बाद कथारा अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार रात करीब 11 बजे विमल अचानक उग्र हो गया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ शुरू कर दी। शोर-शराबा और हंगामे के कारण वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

शराब की लत बनी हंगामे की वजह!

अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, मरीज विमल कुमार को शराब की गंभीर लत है। भर्ती होने के बाद पिछले दो दिनों से उसे शराब नहीं मिली थी, जिसके कारण वह ‘विड्रॉल सिम्टम्स’ (Withdrawal Symptoms) का शिकार हो गया और अपना आपा खो बैठा। बताया जा रहा है कि हंगामे के दौरान वह अस्पताल की छत पर भी चढ़ गया था।
“मरीज शराब का आदी है। दवा मिलने और शराब न मिलने के कारण उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया और उत्पात मचाया।” — अस्पताल प्रशासन

सुरक्षाकर्मियों ने दी सूचना, पुलिस ने संभाला मोर्चा
मरीज के हिंसक व्यवहार को देखते हुए सीसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू में करने के लिए उसके हाथ-पैर बांध दिए। घटना की सूचना तुरंत बोकारो थर्मल थाना को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

बेहतर इलाज के लिए किया गया रेफर

शनिवार (28 मार्च) की सुबह कथारा क्षेत्रीय अस्पताल के सीएमओ डॉ. एम.एन. राम ने बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सुबह करीब 7 बजे बोकारो के एक निजी अस्पताल में बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, हालांकि इस संवेदनशील मामले (मरीज को बांधने) पर अन्य अधिकारी बोलने से बचते रहे।

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।