Rautia Samaj delegation met MP Kalicharan Munda and submitted a memorandum on their demands.

रौतिया समाज प्रतिनिधिमंडल ने सांसद कालीचरण मुंडा से की मुलाकात, मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Share
Link copied

Rautia Samaj delegation met MP Kalicharan Munda and submitted a memorandum on their demands.

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा : अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सांसद कालीचरण मुंडा से शिष्टाचार मुलाकात कर समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रतिनिधियों ने अपनी प्रमुख मांगों को रखते हुए लंबित मामलों में शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि रौतिया समाज को अनुसूचित जनजाति (ST) में शामिल करने के लिए राज्य और केंद्र सरकार स्तर पर आवेदन पहले ही दिया जा चुका है, लेकिन अब तक इस पर कोई ठोस पहल नहीं हुई है। इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए सांसद से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया गया।

इसके साथ ही कल्याण विभाग द्वारा पूर्व में दी जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कानूनी सहायता जैसी सुविधाओं को पुनः बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई। प्रतिनिधियों का कहना था कि इन सुविधाओं के बंद होने से समाज के जरूरतमंद लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।

क्षेत्रीय विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हुई। ठेठईटांगर-बोलबा मार्ग से कुरुमडेगी जाने वाले रास्ते पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की आवश्यकता बताई गई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि बरसात के दौरान संपर्क टूट जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा कोरोमियाँ स्कूल से बलसेरा पथ तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने की मांग भी रखी गई।

सांसद कालीचरण मुंडा ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। बैठक में समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।