रांची जिले में शीतलहर से राहत: जिला प्रशासन द्वारा कंबल वितरण एवं अलाव की व्यापक व्यवस्था
रांची : रांची जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस स्थिति को देखते हुए रांची जिला प्रशासन ने ठंड से राहत प्रदान करने के लिए बड़े स्तर पर कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री स्वयं इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं। वे प्रतिदिन रात में शहर के प्रमुख स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और जरूरतमंदों को स्वयं कंबल वितरित कर रहे हैं। जिले के सभी प्रखंडों तथा रांची शहरी क्षेत्र के मुख्य चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यापक व्यवस्था की गई है।
इस क्रम में 03 जनवरी को उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री चिरौंदी स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे और वहां रहने वाले वृद्धजनों एवं आश्रमवासियों के बीच कंबल वितरित किए। इस दौरान वृद्धजनोंने उपायुक्त का आभार व्यक्त किया और ठंड से राहत मिलने पर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा रविशंकर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई ठंड से पीड़ित बेसहारा व्यक्ति दिखे तो तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष, निकटतम थाने या प्रखंड कार्यालय को सूचित करें, ताकि समय पर राहत पहुंचाई जा सके। उपायुक्त श्री भजन्त्री ने कहा कि ठंड से बचाव जिला प्रशासन की प्राथमिकता है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

















