Report of the abduction of the Chatra MLA's son from outside Amity University; he was safely recovered within a few hours.

एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर से चतरा विधायक के बेटे के अपहरण की सूचना, कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद

Share
Link copied
Report of the abduction of the Chatra MLA's son from outside Amity University; he was safely recovered within a few hours.
Report of the abduction of the Chatra MLA’s son from outside Amity University; he was safely recovered within a few hours.

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चतरा से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के विधायक जनार्दन पासवान के छोटे बेटे सौरभ के कथित अपहरण की सूचना सामने आई। घटना विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास की बतायी जा रही है। सूचना मिलते ही रांची पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और इलाके की घेराबंदी कर सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस की तत्परता के बाद सौरभ को अरगोड़ा इलाके से सकुशल बरामद कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे सौरभ एमिटी यूनिवर्सिटी के बाहर था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और कथित तौर पर उसके साथ मारपीट करने के बाद उसे जबरन अपने साथ ले गए। विधायक जनार्दन पासवान के अनुसार, उनके बेटे को थार वाहन से अपहरण कर ले जाने की बात सामने आयी, जबकि आरोपी बाद में स्कॉर्पियो से वहां से निकल गये। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामला एक विधायक के बेटे से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने भी इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी।

सौरभ के अपहरण की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस की कई टीमें सक्रिय हो गयीं। संभावित रास्तों और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाते हुए पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस की टीमों ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू किया, ताकि सौरभ को ले जाने वाले लोगों और वाहनों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके। जांच के दौरान पुलिस को तकनीकी स्तर पर भी मदद मिली। चतरा पुलिस ने रांची पुलिस को तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया, जिसके आधार पर पुलिस टीम सौरभ तक पहुंचने में सफल रही।

Kashmir
advertisement

लगातार प्रयास के बाद रांची पुलिस ने सौरभ को अरगोड़ा क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया। विधायक जनार्दन पासवान ने भी अपने बेटे की सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है। सौरभ की बरामदगी की खबर मिलते ही परिजनों और समर्थकों ने राहत की सांस ली। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। सौरभ को किस वजह से और किन लोगों ने अपने साथ ले जाने की कोशिश की, इसको लेकर जांच की जा रही है।

विधायक जनार्दन पासवान ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे के साथ मारपीट की गयी और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले जाया गया। उन्होंने बताया कि सौरभ रांची के एमिटी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था और इसमें कितने लोग शामिल थे।

RKDF
advertisement

विधायक पुत्र के कथित अपहरण की सूचना के बाद रांची पुलिस ने जिस तेजी से कार्रवाई की, उससे कुछ ही घंटों में सौरभ की सकुशल बरामदगी संभव हो सकी। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी और आधिकारिक रूप से घटना के कारणों का खुलासा किया जाना अभी बाकी है।

सौरभ की बरामदगी के बाद अब पुलिस का मुख्य फोकस इस बात पर है कि उसे किन परिस्थितियों में ले जाया गया था, घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी। मामले की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।