2 साल के अंदर तैयार होगा रांची में रिम्स //2//, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लेआउट तैयार करने का दिया निर्देश।

2 साल के अंदर तैयार होगा रांची में रिम्स //2//, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लेआउट तैयार करने का दिया निर्देश।

Share
Link copied

काके के सुकुरहुटू में बनेगा RIMS-2 के नाम से नया अस्पताल,दो साल में पूरा होगा मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का निर्माण।

RIMS in Ranchi will be ready within 2 years, Health Minister Irfan Ansari gave instructions to prepare the layout
RIMS in Ranchi will be ready within 2 years, Health Minister Irfan Ansari gave instructions to prepare the layout

रांची:राज्य के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, RIMS का भार कम होगा, 1074 करोड़ की लागत से नया अस्पताल बनेगा, नाम होगा RIMS-2. मेडिकल कॉलेज के रूप में शुरुआत होगी, UG की 100 सीट और PG की 50 सीट रहेगी……

2 साल के अंदर तैयार होगा रांची में रिम्स //2//, स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने लेआउट तैयार करने का दिया निर्देश।
RIMS in Ranchi will be ready within 2 years, Health Minister Irfan Ansari gave instructions to prepare the layout

अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन का निरीक्षण करने आया था. 10 एकड़ की जमीन में यह नया मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बनेगा. सामने का 400 फिट खाली रखा जाएगा. RIMS-2 में UG की 100 सीट और PG की 50 सीट होंगी. नए RIMS में स्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी इलाज मरीजों को मिलेगा. इसमें कार्डियक, न्यूरो, नियोनाटोलॉजी और नेफ्रोलॉजी की सुपर स्पेशलिटी सेवाएं मरीजों को मिलेगी. 250 से सुपर स्पेशलिटी बेड होंगे. 700 बेड के नए अस्पताल बन जाने से रिम्स का भार काम होगा. 1074 करोड़ रुपए इस नए अस्पताल के निर्माण के लिए स्वीकृत हुई है…….

 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि झारखंड वासियों को आजादी के बाद पहली बार रिम्स-2 की सौगात हेमंत सोरेन की सरकार देने जा रही है. रिम्स -1 में मरीजों का भार बढ़ा हुआ है. कई तरह की समस्याएं आ रही है. नए रूप से रिम्स -2 बनाया जाएगा. आज जमीन का सर्वे किया गया है. राज्य में एक डॉक्टर मिनिस्टर बने हैं तो लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. हमारी सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य की गारंटी देती है……

रिम्स -2 के नाम से अस्पताल के बन जाने से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, रिम्स का भार काम होगा और न सिर्फ झारखंड बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी यहां इलाज के लिए आ सकेंगे.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow