अभिनय के बलबूते टेलीविजन की दुनियां में छा गई छपरा की ऋषिका सिंह चंदेल.

अभिनय के बलबूते टेलीविजन की दुनियां में छा गई छपरा की ऋषिका सिंह चंदेल.

Share
Link copied

पटना : मायानगरी में इन दिनों छोटे शहरों से आई प्रतिभा का लोहा हर कोई मान रही है। इस बात में दो राय नहीं है कि छोटे शहर की लड़कियों में भी टैलेंट की भरमार है। वह भी अपनी मेहनत से नई दुनियां गढ़ सकती है। ऐसी ही एक दुनिया बनाई है बिहार की बेटी ऋषिका सिंह चंदेल। ऋषिका बिहार के छपरा जिले की रहने की रहने वाली हैं और इन दिनों टेलीविजन की दुनियां में छाई हुई हैं। ऋषिका की इन दिनों दूरदर्शन पर ‘नई सोच’ नामक धारावाहिक प्रसारित हो रहा है जिसमे उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा वह इस समय एक मेगा सीरियल की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसमे वह मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

ऋषिका सिंह चंदेल न केवल अभिनय की दुनियां में तो सक्रिय रहती ही हैं, इसके अलावा नई दुनियां यानी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। उनका इंस्‍टाग्राम इस बात की गवाही देता है कि ऋषिका अपनी सोशल इमेज को लेकर भी खूब कंसस रहती हैं। ऋषिका, ग्लैमर व ड्रेस का मामले में सेंसिवल होने के साथ हाजिर जवाबी भी हैं, इस वजह से सोशल मीडिया पर उनके फ्लोवर की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। वह जितनी खूबसूरत वेस्टर्न ड्रेस में लगती है, उतनी ही ग्लैमरस ट्रेडिशनल ड्रेस में लगती है।

यह एक अभिनेत्री के लिए सबसे अच्छी बात है। यही वजह है कि वह हर तरह के रोल में फिट बैठती है। उन्होंने जहां एक ओर सीरियल ‘ भाभी जी घर पर है’ में काम किया है तो दूसरी ओर ‘ सावधान इंडिया’, सीआईडी’, ‘क्राइम पेट्रोल’, विद्या (कलर्स टीबी) जैसे धारावाहिकों में भी काम किया है। नई सोच सीरियल के साथ साथ इन दिनों एंड टीबी पर जै संतोषी मां सीरियल का प्रसारण हो रहा है। आज ऋषिका सिंह चंदेल अभिनय की दुनियां में चमक रही हैं। आज वे किसी परिचय के लिए मोहताज नहीं है और बिहार का नाम मुंबई में खूब रौशन भी कर रही हैं।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow