30 06 2019 29run13 19357737

राजद (RJD)कार्यालय में 24 जिलों के जिला अध्यक्षों ने की बैठक

राजद(RJD) कार्यालय में 24 जिलों के जिला अध्यक्षों ने की बैठक, 20 सूत्री गठन को लेकर राजद ने राज्य सरकार पर अनदेखा करने का लगाया आरोप………

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राँची : राज्य में गठबंधन सरकार को बने 2 वर्ष हो चुके हैं। गठबंधन सरकार बनते ही राजद ने यह आरोप लगाते रही है कि गठबंधन सरकार में राजद अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। 20 सूत्री गठन को लेकर राजद का आरोप है कि राजद को अनदेखा किया गया।

आज इसी को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय में राजद के सभी 24 जिलों के निवर्तमान जिलाध्यक्ष की एक अहम बैठक बुलाई गई। बैठक में कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। इस मौके पर गढ़वा जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने कहा कि 20 सूत्री और 15 सूत्री के गठन में आरजेडी को अनदेखा किया गया। सरकार गठन के समय राजद के कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। इसके बावजूद हम अनदेखा का शिकार होते आ रहे हैं ।

वहीं राजद नेता संजय मलिक ने भी गठबंधन सरकार पर राजद को अनदेखा करने का आरोप लगाया। चेतावनी देते हुए कहा कि आने वाले समय में राजद 81 विधानसभा में अपना उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी जल्द से जल्द झारखंड में राजद को पुनर्गठन करने की मांग की।